राजभाषा प्रवाह एक समेकित वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग हिंदी राजभाषा से संबंधित प्रतिवेदनों को विभाग, कार्यालय एवं संगठनवार संकलित और व्यवस्थित करने के लिए किया जा सकता है।
कार्यालय का पंजीकरण
प्रणाली का उपयोग प्रारंभ करने के लिए सर्वप्रथम अपने कार्यालय का पंजीकरण करें और आवश्यक कार्यालय संबंधी विवरण दर्ज करें।
लॉगिन एवं प्रतिवेदन तैयार करें
पंजीकरण के पश्चात प्राप्त लॉगिन विवरण के माध्यम से प्रणाली में प्रवेश करें और संबंधित तिमाही/अवधि का राजभाषा प्रतिवेदन तैयार करें।
रिपोर्ट का संकलन
कार्यालयवार प्राप्त आंकड़ों एवं प्रतिवेदनों को विभाग, संगठन तथा अन्य निर्धारित स्तरों पर समेकित रूप से संकलित किया जा सकता है।